महिला समृद्धि सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने भिलाई में सभा को संबोधित कहा कि आज यहां आकर गर्व महसूस हो रहा है

प्रियंका
महिला समृद्धि सम्मेलन : प्रियंका गांधी ने भिलाई में सभा को संबोधित कहा कि आज यहां आकर गर्व महसूस हो रहा है

रायपुर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आज यहां आकर गर्व महसूस हो रहा है। ये भिलाई है। 1955 में पं. जवाहर लाल नेहरू ने यहां जो स्टील प्लांट है उसकी नीव डाली। आज जो भिलाई है वो पूरे देश के लिये एक मिसाल है। यहां पूरे देश भर से लोग आते है काम के लिये। आप साथ एकजुट होकर रहते है और एक तरह से आधुनिक भारत है उसकी नींव यहीं पे डली। ये आपकी मेहनत, आपके जज्बे और आपकी पहचान का मिसाल है। देश की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता के सपने का प्रतीक है, यहां खड़े होकर देश के एक-एक वासी को गर्व महसूस होना चाहिये और होता होगा। यहां पर इस महिलाओं की मीटिंग में खड़े हुये और भी गौरव इसलिये होता है क्योंकि मीटिंग में मंच पर आने से पहले स्टॉल पर गयी और एक-एक स्टॉल देखा तो मैंने उसमें महिलायें देखी आत्मनिर्भर, उनमें अपना आत्मविश्वास, साहस, खुशी से मुस्कुरा रही है कि सरकार ने उनके लिये कुछ किया है। और सरकार ने किया है उसके बल पर वो अपने पैरो पर खड़ी हुई है। कई बहनों से मैंने पूछा कि इससे पहले क्या करती थी, तो कहा पहली बार हम रोजगार कर रहे है, पहली बार हम काम कर रहे है। मैंने कहा खुश हो तो सबने कहा दीदी बहुत खुश है, हम अपने पैरो पर खड़े हो पा रहे है। एक नौजवान डॉक्टर है गांव-गांव जाती है, दवाईयों का वितरण करती है। कुछ लड़कियां थी जो गोबर के साथ अन्य ऐसी चीजे बनाती है, गोबर बेच सकती है उससे कमाती है।

 प्रियंका गांधी ने भिलाई में भवंरा भी चलाई
प्रियंका गांधी ने भिलाई में भवंरा भी चलाई

स्व सहायता समूह के साथ जुड़ने से कितनी अपनी तरक्की हो सकती है। छत्तीसगढ़ महतारी के एक हाथ में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का कलश है तो दूसरे हाथ में विज्ञान तकनीक का ब्रम्हस्त्र भी है। गर्व इसलिये होता है कि अगर आप भिलाई को लें या सारे कार्यो को लें जो छत्तीसगढ़ की सरकार आज कर रही है तो ये एक तरह की अलग राजनीति का प्रतीक है। हमारी जो राजनीति है इस देश की उसकी नीव स्वतंत्रता संग्राम में डली। पं. जवाहरलाल नेहरू के साथ ऐसे महापुरूष थे जो आजादी के लिये लड़े और उन्हीं के उसूलों से उस संग्राम के उसूलों से ये देश बना तो ये ऐसी राजनीति है जिसके नेता आगे भी देखते है भविष्य के लिये और साथ-साथ वर्तमान भी मजबूत बनाते है।

मैंने खुद अपने अनुभव से देखा कि ये राजनीति क्या है। मैं एक कहानी बताती हूं जब मैं 12-13 साल की रही होंगी। अमेठी की एक बात है मेरे पिताजी प्रधानमंत्री थे। उनके साथ मैं अमेठी के दौरे पर गयी। खुद जीप चलाते हुये वो गये उनके साथ मैं बैठी थी। हम एक गांव में पहुंचे। गांव में हम उतरे और सड़क पर चलकर कुछ लोगों से बातचीत करने लगे अचानक एक महिला उठी बहुत जोर-जोर से डांटने लगी और मेरे पिताजी को डांटने लग गयी और मैं खुद चौक गयी। पानी बरसा था और पूरी सड़क डूब गयी थी मेरे पिताजी उनको जवाब दे रही थी ये उस समय की राजनीति है जब प्रधानमंत्री तक नेता को एहसास होता था कि जनता के प्रति उसके जवाबदेही है। गाड़ी में बैठे मैंने कहा बुरा नहीं लगा पापा, कहते है बिल्कुल नहीं ये मेरा कर्तव्य है, ये उसका कर्तव्य है, उस महिला ने मुझे याद दिलाये, बताये कि ये समस्या है इस समस्या को सुलझाओं।

मैं उत्तर प्रदेश में काम कर रही थी एक मोहल्ले के अंदर चली गयी,एक महिला मिली और चूल्हे पर खाना पका रही थी मैंने पूछा गैस सिलेंडर है, कहा है दीदी खाली पड़ा है। मैंने कहा भर सकती हो, कहा नहीं भर सकती पैसे नहीं है। मैंने कहा घर पे काम कौन करता है? उसने कहा कोई नहीं करता, रोजगार नहीं मिलते आजकल, मैंने कहा कमाती कैसे हो, थोड़ी बहुत कांच की चुड़ियां थी उनको जोड़-जोड़ कर कमा लेती थी थोड़ा बहुत। मैंने कहा मोहल्ले की क्या परिस्थितियां है, उसने कहा बिजली के खंभे है बिजली नहीं आती, पानी की टोटी है पानी नहीं आता, सड़क खराब पड़ी हुई है।

केंद्र की सरकार ने गरीबों और मीडिल क्लास से छीना है और छीन के बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को सीचा है। छत्तीसगढ़ की इस प्रदेश सरकार ने एक-एक पैसा आपकी जेब में वापस डाला है। महिलाओं के लिये जितनी भी स्कीमें की है वो इस भावना को मन में रखते हुये कि महिला क्या और कितना बोझ उठाती है। इस देश की रीढ़ की हड्डी है महिला। मेरी बहने समाज का, परिवार का पूरा बोझ महिला ही उठाती है। यही भावना प्रदेश सरकार ने आगे बढ़ाई और महिलाओं सशक्त बनाने के लिये तमाम स्कीमें भूपेश बघेल की सरकार ने आगे बढ़ाई। 10 लाख से अधिक महिलायें 2018 से स्व सहायता समूह से जुड़ी है जो महिला पहले कमा नहीं पा रही थी उन्हें मौका मिल गया। इसी तरह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मानदेय बढ़ाकर उनकी मदद की। आप सबने अक्सर सोचा होगा कि सत्ता के पीछे बहुत लोग दौड़ते है। खासतौर से नेता लोग बहुत दौड़ते है।

महंगाई इतनी बढ़ चुकी है तेल, गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ चुकी है। महंगाई में गरीब और मीडिल लोग पीस रहे है। लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ की सरकार जो है उसने आपकी राहत के लिये और आपकी मदद के लिये बहुत कार्य किये है। आज छत्तीसगढ़ का किसान खुश है, खेती उसके लिये लाभ का जरिया बन गया है। छत्तीसगढ़ में खेती करने वाले लोग बढ़ रहे है। बाकी सभी जगह किसान त्रस्त है, परेशान है। महंगाई की वजह से डीजल की दाम की वजह से, खाद, यूरिया के दाम बढ़ने की वजह से बहुत कम कमा पा रहा है। यहां राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत छत्तीसगढ़ में ही मिल रही है। गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, आज कितना लाभ आप सबको मिल रहा है। आज छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में जाना जाता है। आपके प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ते चले जा रहा है।

मैंने सुना प्रधानमंत्री मोदी यहां आकर धान खरीदी का श्रेय लेते है। मैं उत्तरप्रदेश से आती हूं । मैं पूछना चाहती हूं कि अगर मोदी सरकार छत्तीसगढ़ का धान खरीद रही है तो उत्तरप्रदेश के किसान अपना धान 1200 या 1400 में क्यों बेच रहे है? वहां तो इन्हीं की सरकार है। आवारा पशु की इतनी समस्या पूरे उत्तर भारत में है। जहां-जहां हम जाते है लोग त्रस्त है, परेशान है आवारा पशु रात को खेती खा रहा है। पूरी रात महिलाओं को खेती में बैठना पड़ता है। अपनी खेती की रखवाली के लिये, यहां जो गोठान की स्कीम है उसके जरिये ये समस्या ही दूर हो गयी है। छत्तीसगढ़ का मिसाल देखिये। ये समस्या हल हो सकती है छत्तीसगढ़ में हल की गयी है।

सरकार बनते ही 24 घंटो के अंदर ही छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ होना शुरू हुआ। भूमिहीन कृषि मजदूरो को सालाना 7000 रू. की सहायता मिल रही है। 91 लाख एकड़ वनभूमि पर 5 लाख से अधिक पट्टे दिये गये। बस्तर में आदिवासियों की 4200 एकड़ की कृषि भूमि वापस की गयी। इसी तरह से लाखों बीपीएल परिवारों का 5 लाख तक निःशुल्क इलाज हुआ है। तेंदूपत्ता का संग्रहण बढ़ाकर 4000 रू. कर दिया गया। कमजोर वर्ग के ढाई लाख से ज्यादा बच्चों को आधुनिक स्कूलों में शिक्षा मिल रही है।

चुनाव आने वाला है चुनाव के समय सब नेता आकर आपसे वोट मांगते है। मैं आपसे सिर्फ आपकी जागरूकता मांग रही हूं। जागरूक बनो। प्रधानमंत्री से एक महिला ने पूछा मेरे गांव की सड़क क्यों ठीक नहीं की वैसे ही आप भी बनो। जागरूक बनो और देखो पिछले पांच सालों में इस प्रदेश सरकार ने आपके लिये क्या नहीं किया। कितने ऐसे कार्य किये है जिससे आप आगे बढ़ रहे है, आप विकसित हो रहे है। आपका नाम, आपके प्रदेश का नाम देश भर में दुनिया भर में रोशन हो रहा है। इस जागरूकता का इस्तेमाल अपनी ही भलाई के लिये करो। जब सवाल उठाते हो, जब जागरूक बनते हो तो आपकी समस्यायें आगे आती है और आपका ध्यान भटकता नहीं है। जो ध्यान भटकाने वाली बाते है जो नेता आपके सामने आकर आपके जज्बातों के आधार पर, धर्म के आधार पर, जाति के आधार पर, संप्रदाय के आधार पर आपसे वोट मांगते है उनको अपनी सच्चाई दिखाओं। अपने भलाई के लिये अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिये अपना कीमती वोट दीजिये।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उद्बोधन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भिलाई पधारी है उनका स्वागत है। क्योंकि यह नगरी को नेहरू ने बसाया है। भिलाई की पहचान स्टील प्लांट से है। स्टील प्लांट बनाने का काम नेहरू जी ने 1955 में किया। यही वह जगह है जिसमें सोनिया मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार में पहली बार आयी थी और चरणदास महंत, वोरा प्रभारी थी। छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया के नारा के साथ शुरूआत करते हुये कहा कि यहां के किसान, मजदूर, महिला, नौजवान, हमारे परिवार में समाज में महिलाओं को हमेशा ऊंचा स्थान मिले है। लैंगिक अनुपात में सबसे बढ़िया हमारे छत्तीसगढ़ है। घर के काम काज हो, नौकरी हो, रोजगार हो, सभी में महिला आगे है। शुरू से महिलाओं को स्थान मिला है। आज घर चलाने का काम महिला करते है। बच्चों की देखरेख से लेकर पढ़ाई तक, बुजुर्ग के इलाज दवा पानी का काम , यदि घर में काम करने वाला है भोजन और टिफिन बनाये के काम सब महिला ही करते है। मेहमान अतिथियों का मान सम्मान सभी महिला के जवाबदारी रहते है। नौकरी करने वाली महिला पहले चाय, नास्ता, भोजन बनाने के बाद 10 नौकरी में जाती है। दंतेवाड़ा में कपड़ा के फैक्ट्री खुले है, बीजापुर में खुले है। बीपीओ हमारी सरकार ने 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती किया। महिलाओं की आधे से ज्यादा भागीदारी है। कैसे आर्थिक संपन्नता आये ऐसी हमारी कोशिश है, छत्तीसगढ़ के परिवार सुखी और संपन्न हो। राहल गांधी जी हमेशा कहते है कि हर व्यक्ति को लगना चाहिये, हर वर्ग को लगना चाहिये कि ये सरकार मोर सरकार, हमारा सरकार है महसूस होना चाहिये। पांच साल में विपरीत में केंद्र सरकार के अडंगा के बाद कोरोना के बाद भी हमारा सरकार लगातार प्रयास किया है कि हमारे गरीब साथी के परिवार चले। कैसे किसान आगे बढ़े, कैसे नौजवानों को रोजगार को मिले, हमारी सरकार 2500 रू. प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दे रही है। गोधन न्याय योजना में 2 रू. किलो में गोबर बिक रहा है, भाजपा गोबर में भ्रष्टाचार खोज रहे है। चाहे देवगुड़ी हो, कबीर सरोवर दमाखेड़ा, मॉडल जैतखाम हर ब्लॉक में बनाने की बात हो, हर नगरीय क्षेत्र में कृष्ण कुंज बनाने की बात हो, राम वन गमन पथ बनाने की बात हो सभी काम को हमारी सरकार कर रही है। जितना भी सांस्कृतिक, पर्यटन केंद्र ऐतिहासिक धरोहर को आगे बढ़ाने संवारने के लिये छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना लागू करने की घोषणा किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज का उद्बोधन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पावन धरा  पर पधारे हमारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी जी का स्वागत है। आज महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी जी उपस्थित है और आपके आने से निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की माता- बहनों और हमकों एक बड़ा बल मिलेगा। जब से छत्तीसगढ़ में हमारी कांग्रेस की सरकार बनी तब से हमारे विकास की गति बस्तर से लेकर सरगुजा तक हमेशा विकास की गति लगातार बढ़ता गया है। भाजपा को 15 साल छत्तीसगढ़ में राज करने का अवसर मिला लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ को दिशाहीन कर दिया। उस समय माता- बहनों के लिये कोई काम नही था, युवाओं के लिये रोजगार नहीं था माता- बहने सुरक्षित नही थे। युवा भटक रहे थे किसान लगातार आत्महत्या कर रहे थे। हमारी सरकार आने के बाद किसान मजबूत हुये है, युवा मजबूत हुये। हमारी सरकार ने इंगलिश मीडियम स्कूल खोलकर यहां के बच्चों को शिक्षा दे रही है, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत करने का काम किया है। आदिवासी क्षेत्रों में एक समय में माता- बहने घर से जंगल जाने में डरते थे, उनके साथ अत्याचार होता था, उनको गोलिया मार दिया जाता था। हमें पूरा विश्वास है छत्तीसगढ़ की महतारी का आर्शीवाद छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर रहेगा।