रायपुर : 8 days 1008 Siddhachakra worship: सन्मति नगर दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह मे आज मंगलवार 24 फरवरी 2026 से गुरुवार 04 मार्च 2026 तक 108आचार्य विशुद्ध सागर महामुनिराज के परम् प्रभावक सुशिष्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज एवं कौशल्य सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में होने वाले शास्वत महापर्व अष्टान्हिका के अवसर पर आयोजित 1008 सिद्धचक्र विधान की महाआराधना का आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ.
आज प्रातः 6: 45 बजे से जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, मंडल शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा, आचार्य नित्यण, स्थापना, सतीलेखन, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडल प्रतिष्ठा, आदि धार्मिक क्रियाओं के साथ हुआ।
8 days 1008 Siddhachakra worship: शाम 6:30 बजे: मुनिश्री के सानिध्य में णमोकार चालीसा,आरती, भैया जी के प्रवचन के साथ संपन्न हुई
शाम 6:30 बजे: मुनिश्री के सानिध्य में णमोकार चालीसा,आरती, भैया जी के प्रवचन के साथ संपन्न हुई l
उक्त जानकारी दिगम्बर जैन खण्डेलवाल पंचायत के अध्यक्ष अरविंद बड़जात्या ने दी ।
पंचायत के प्रचार सचिव अतुल गोधा ने बताया की प्रदेश की खुशहाली, विकास और प्रगति के लिए दिनांक 25 फरवरी से 3 मार्च 2026,तक प्रतिदिन प्रातः 6:45 बजे: मंगलाचरण, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान, मुनि के प्रवचन |
आहारचर्या होगी तथा बुधवार 4 मार्च 2026, को प्रातः 6:30 बजे, मंगलाचरण, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान, मुनिश्री के प्रवचन, रत्नत्रय पूजन, विसर्जन के साथ समापन होगा इस विधान मे अन्य आठ प्रमुख इंद्र एवं इंद्र इंद्राणी का चयन किया गया l
8 days 1008 Siddhachakra worship : विधान विधिसम्मत संपन्न कराने में विशेष सहयोगी ब्रह्मचारी पवन भैया, पंडित अजीत शास्त्री एवं पंडित नितिन जैन रहेंगे l
Read More : बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















