दोहा कृति ‘यक्ष प्रश्न हैं सामने’ का विमोचन

रायपुर,

स्थानीय वृंदावन हॉल में नवरंग काव्य मंच एवं जैन कवि संगम, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित काव्य संध्या में राजेश जैन ‘राही’ की सातवीं काव्य कृति ‘यक्ष प्रश्न हैं सामने’ का विमोचन गणमान्य अतिथियों वरिष्ठ साहित्यकार  शीलकांत पाठक, लक्ष्मीनारायण लाहोटी,  उर्मिला देवी ‘उर्मि’,  सी पी शर्मा ‘पीयूष’, छबिलाल सोनी के कर कमलों से संपन्न हुआ।

मंच संचालन डॉक्टर सीमा श्रीवास्तव एवं अनिल श्रीवास्तव जाहिद ने किया। कृति के कुछ दोहों का पाठ कवि राजेश जैन ‘राही’ द्वारा किया गया।

1- जीने की खातिर रहो, मरने को तैयार,
सोना है तो जागकर, उठो भरो हुँकार।

2- नाम बदलकर दामिनी, मरती है हर रोज,
धरना देकर शाम को, नारे करते भोज।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 महिलाओं1- डॉक्टर सारिका सिंघानिया 2- डॉ अर्चना पाठक 3- डॉक्टर सीमा श्रीवास्तव 4-डॉ नेहा शुक्ला 5-सुश्री नेहा पटनायक 6-श्रीमती गीता मिश्रा 7-श्रीमती यशा वेगड 8-सुश्री लुभना ठाकुर 9- सुश्री निशा वर्मा को नवरंग महिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के स्थापित नवोदित रचनाकारों सर्वश्री डॉ अर्चना पाठक, राकेश तिवारी, आदित्य उपाध्याय, प्रियंका उपाध्याय ,यशवंत यदु, डॉ मृणालिका ओझा, राजेन्द्र ओझा, भागीरथ वर्मा ने अपने काव्य पाठ से शमां बांध दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here