31 अगस्त मंगलवार का राशिफल

मेष
ऑफिस में सहयोगी आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे। इससे आपको खुशी का अहसास होगा। शाम को लॉन्‍ग ड्राईव पर जा सकते हैं। व्‍यवसाय में लाभ का योग। भाग्‍य 95 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

वृषभ
आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है। बाकी कारोबार तो सामान्य ही रहेगा। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च करने का योग है। नई योजनाओं पर अमल करने का यही बेहतर समय है। भाग्‍य 85फीसदी साथ है।

मिथुन
फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दो-तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। आज कोई नया कार्य न करें। किसी भी व्‍यवसाय में निवेश करने से बचें। वाद-विवाद हो सकता है। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा। भाग्‍य 85 प्रत‍िशत साथ है।

कर्क
आपमें से कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडीटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी म‍िल सकती है। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है। लेकिन ध्‍यान रखें क‍ि इसका जिक्र क‍िसी से न करें। सफलता म‍िलने से आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। भाग्‍य 81 प्रत‍िशत साथ है।

सिंह
जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन या वेतनवृद्धि की भी चर्चा हो सकती है। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार लें। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा। भाग्‍य 75 प्रत‍िशत साथ है।

कन्या
क्रिऐटिव कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इधर-उधर की बातों के बजाए अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिये थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें। भाग्‍य 78 फीसदी साथ है।

तुला
आज आपके प्रयास फलीभूत होंगे। प्रत्‍येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नज़र रखें। अपन अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे। भाग्‍य 85 प्रत‍िशत साथ है।

धनु
ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भाग-दौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च का योग है। व्‍यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्‍य 70 फीसदी साथ है।

मकर
घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कार्यों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अंत में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्‍हें पढ़ लेना जरूरी होगा। भाग्‍य 78 प्रत‍िशत साथ है।

कुंभ
आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी सफलता के योग हैं। सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। शाम तक यह इंतजार पूरा होने का योग है। आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनस के साथ-साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाए। कार्यक्षेत्र में भी आपका सम्‍मान होगा। भाग्‍य 98 प्रत‍िशत साथ है।

मीन
दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझ-बूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कार्यों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा करने से पहले सोच-समझ लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भाग्‍य 78 प्रत‍िशत साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here