26 मई बुधवार का राशिफल

वृष राशिफल (Taurus)- आपकी राशि का स्वामी शुक्र प्रथम घर में है। द्वितीय भाव में मंगल विराजमान अष्टम भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख-भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।
आज बुद्ध पूर्णिमा

मिथुन राशिफल (Gemini)- षष्ठम भाव में चन्द्रमा और राशि से नवम भाव में कुंभ राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज ऋणभार में कमी आएगी। दोस्तों से मुलाकात आज काफी सुखद अनुभव देगी।

कर्क राशिफल(Cancer) –आपकी राशि पर मकर का बृहस्पति तथा पंचम भाव में चन्द्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।

सिंह राशिफल (Leo)-आज आप अपने निकटवर्ती और अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्म संतोष होगा। कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या राशिफल Virgo)- आपकी राशि से तृतीय चन्द्रमा संचार कर रहा है, शनि आज पंचम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी और अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला राशिफल(Libra) – आज का दिन आपके लिए महानपुरुषों से मेल जोल कारक है। अकस्मात् अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नये कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताना सुखद अनुभव देगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) – आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius) – आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर राशिफल (Capricorn) – आज आपकी राशि से एकादश चन्द्रमा पास और दूर की यात्रा तथा राज्य विजयकारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभराशिफल (Aquarius)- राशि का स्वामी शनि द्वादश राज्य में राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपसे पीछे रह जाएंगे और आपका जीत मिलेगी। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय, कीर्ति में वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन राशिफल (Pieces) – आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा और भक्तिभाव पूर्ण रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here