20 जुलाई मंगलवार का राशिफल

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी से मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। परिवार में वाद-विवाद बढ़ने से रिश्तों में दरार आ सकती है। लेन-देन और जोखिम भरे निवेशों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे को समझने के लिए समय अनुकूल है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

व्यापारिक क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगे और व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा और संतान पक्ष अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन छोटे-छोटे विवादों से दूर रहना होगा। छात्र भविष्य के लिए नई संभावनाओं की तलाश करेंगे। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

व्यापार में आपके किए गए परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है और विशेष चिंता में समय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि की योजना सफल होगी लेकिन अनावश्यक खर्चों को संतुलित करना होगा। घर में अचानक मेहमान आ जाने की वजह से माहौल खुशनुमा रहेगा। सायंकाल के समय माता-पिता का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:

करियर में तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं लेकिन किसी सहयोगी के कारण परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की चेष्टा करेंगे। अधिकारियों और पिता का सहयोग उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्च भी संभव है। ननिहाल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलने की संभावना है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

किसी गोपनीय बात के कारण आपको अपयश का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से आपके ज्यादातर कार्य पूर्ण होते नजर आएंगे। कार्य स्थल के परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ में वाणी की कठोरता आपके रिश्ते में दरार ला सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

छात्रों को मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा, बहस व टकराव से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार की किसी महिला से आर्थिक सहयोग मिलेगा। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों को सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग तथा सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान तो बढ़ेगा लेकिन कार्य का बोझ आपको मानसिक तनाव दे सकता है। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश हानिकारक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके कार्य के माध्यम से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन सभी चुनौतियों को सफलता पूर्वक सामना करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है इसलिए अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के विवाह की चिंता आज खत्म हो सकती है। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलने से कई चुनौतियों को खत्म कर लेंगे। सायंकाल का समय मित्रों के साथ हंसी-मजाक में व्यतीत होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से कोष में वृद्धि हो सकती है। किसी विशेषज्ञ की सलाह कार्यक्षेत्र में आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। अपने बलबूते पर ही घर-परिवार की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

मंगलवार के दिन व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा लेकिन उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। पिता का सहयोग आपको विषम परिस्थितियों से निकालने में मददगार होगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। मित्रों और प्रियजनों के साथ मिलकर किसी जरूरी चीज पर बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल के समय किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

राजकीय क्षेत्र में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। भाग्य का साथ मिलने से नौकरी व व्यवसाय की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आमदनी में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और उनसे किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलने पर प्रसन्नता होगी लेकिन अपने काम पर लगातार ध्यान देते रहें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। घरेलू स्तर पर किसी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और निकट भविष्य में धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। लव लाइफ में अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती हैं। स्वरोजगार के क्षेत्र से जुड़े जातक आय के नवीन स्रोतों का निर्माण करेंगे। सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका बन रही है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here