18 अगस्त बुधवार का राशिफल

मेष:

आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। छात्रों को अपनी तैयारियों का पुनरीक्षण का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा और कोई मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। भाग्य साथ देगा, दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। साथ ही किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यर्थ व्यय से बचें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति प्राप्त होगी और समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी और विवादों का समाधान भी मिलेगा। छात्रों को अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से कोष की स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। संतान से संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। दैनिक व्यापारियों को नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सायंकाल के समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

व्यापार के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा और प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। पारिवारिक धन संपदा में बढ़ोतरी होगी और पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में छात्रों के लिए विशेष उपलब्धि का योग बन रहे हैं। पारिवारिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णय कारगर साबित होंगे। नौकरी पेशा जातकों को आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। राजनीति से संबंधित जातकों को लाभ होगा। मित्रों के साथ यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज आर्थिक पक्ष मजबूत होने से सम्मान, यश व कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के मार्गदर्शन में लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। संतान के साथ किसी जरूरी चीज की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। सायंकाल के समय प्रियजनों से भेंट होगी और मित्रों के साथ सैर सपाटे व मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। पिछले कुछ समय से चली आ रहीं पारिवारिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें आपकी विजय हो जाएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वीपेक्षा अधिक मजबूत होगी। रोजगार परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

माता का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने की वजह से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। छात्रों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। भाई-बहनों के सहयोग से मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी। सायंकाल के समय माता के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा लेकिन पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। पारिवारिक बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा का विस्तार होगा। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में लाभ होगा। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिससे आपका दिमाग रिलेक्स होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here