कराची में राशन वितरण के दौरान हुई भगदड़ में 9 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत

कराची
कराची में राशन वितरण के दौरान हुई भगदड़ में 9 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत

कराची,  (वार्ता) पाकिस्तान में कराची के साइट इलाके में नौरस चौराहे पर एक कारखाने के परिसर में शुक्रवार को राशन विरतण के दौरान हुई भगदड़ के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। जियो न्यूज ने यह रिपोर्ट दी हैं।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब लोग राशन लेने के लिए शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक रंगाई कारखाने में एकत्र हुए थे। यह चैरिटी हर रमजान के दौरान कराची में जरूरतमंदों की मदद करती हैं।

Also Read : SBI : एसबीआई की अधिकृत शाखाओं में इलेक्टोरल बांड की बिक्री

सूत्रों और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि घटना में मारे गए लोगों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। भगदड़ के दौरान छह लोग बेहोश भी हुए। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राशन वितरण के दौरान भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए थे। सूत्रों ने बताया कि नौ शवों को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो शव सिविल अस्पताल ले जाए गए।

पुलिस ने जियो न्यूज को बताया कि 15 घायलों को दोनों अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिंध प्रांत के गवर्नर कामरान टेसोरी ने कराची के आयुक्त मुहम्मद इकबाल मेमन से घटना को लेकर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने घटना में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया है। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने भी ने कहा कि प्रशासन को राशन वितरण और कल्याणकारी प्रयासों के बारे में विधिवत रिपोर्ट देनी चाहिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगदड़ के समय 400 से अधिक लोग एकत्र हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here