शिमला, (भाषा)
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के विधायक जयराम ठाकुर को रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया। राज्य में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।.
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीतकर नवंबर में भाजपा से सत्ता छीन ली थी। भाजपा ने 25 सीट जीतीं और तीन सीट निर्दलीयों के खाते में गयीं।