हर साल हेपेटाइटिस ए से 10 करोड़ से अधिक संक्रमित -WHO

नई दिल्ली
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि विश्व स्तर पर हर साल 10 करोड़ से अधिक लोग हेपेटाइटिस ए से संक्रमित होते हैं। हालांकि इस लिवर के संक्रमण को आम तौर पर बच्चों में आम माना जाता है यह कुछ मामलों में गंभीर भी हो सकता है।

यह समझना कि हेपेटाइटिस ए का कारण क्या है
हेपेटाइटिस ए, एक तरीके का लिवर का संक्रमण है, जो हेपेटाइटिस ए वायरस के कारण होता है। इसमें व्यक्ति हल्का-फुल्का बीमार या गंभीर बीमार हो सकता है और यह कुछ हफ्तों से महीनों तक भी चल सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि विश्व स्तर पर हर साल 10 करोड़ से अधिक लोग हेपेटाइटिस ए से संक्रमित होते हैं। हालांकि इस लिवर के संक्रमण को आम तौर पर बच्चों में आम माना जाता है, यह कुछ मामलों में गंभीर भी हो सकता है। बड़े बच्चों और वयस्कों में, इस संक्रमण से आमतौर पर ज़्यादा गंभीर लक्षण दिखते हैं। इन लक्षणों में से एक है पीलिया जो 70 प्रतिशत से ज़्यादा मामलों में होता है।

हेपेटाइटिस ए संक्रमण ज़्यादा दिनों तक रहने वाला संक्रमण नहीं होता, हालांकि यह गंभीर हो सकता है। अगर इसपर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता है, तो कुछ मामलों में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जैसे लिवर काम करना बंद कर देना और कुछ मामलों में तो मौत भी हो सकती है। हेपेटाइटिस ए का प्रकोप दुनिया भर में होता है, पर ज़्यादातर उन जगहों पर होता है, जहां साफ़ सफ़ाई का ख़ास ध्यान नहीं रखा जाता है। यही कारण है कि वे बच्चे, जो साफ़ सुथरी जगह पर रहने के कारण इस वायरस के संपर्क में नहीं हैं, वह बचपन में तो हेपेटाइटिस ए के संक्रमण से बच सकते हैं, पर इनमें किशोरावस्था और वयस्क होने पर गंभीर संक्रमण का ख़तरा बढ़ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here