रायपुर,
मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवास में छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के अवसर पर कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा अर्चना की। हरेली तिहार पर पूजा अर्चना कर हरेली तिहार के अवसर पर गौमाता को मुख्यमंत्री ने चारा खिलाया और उसकी पूजा की, परंपरागत कृषि उपकरणों और बैलगाड़ी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की, मुख्यमंत्री ने गेंड़ी चढ़कर लोक कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
खाबो चीला
खेलबो फुगड़ीचढ़बो गेड़ी
मनाबो हरेली #हमर_हरेली_तिहार pic.twitter.com/0NzrYtv150— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 28, 2022
मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार मनाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह, मुख्यमंत्री ने रईचूली झूला में झूला, हरेली के लिए ग्रामीण परिवेश में सजा है मुख्यमंत्री निवास l किसानों एवं स्व सहायता समूह की बहनों के साथ मुख्यमंत्री मनाएंगे हरेली पर्व राउत नाचा, करमा नृत्य, आदिवासी नृत्य के लोक कलाकार परंपरागत छत्तीसगढ़िया वाद्य यंत्रों के धुन पर थिरक रहे हैंl
आज हरेली के शुभ अवसर पर नई शुरुआत
जय जोहार
हरेली तिहार #हमर_हरेली_तिहार #MorHareli pic.twitter.com/vy7s6ur0yP— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 28, 2022
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली तिहार के कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवँ बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, चन्द्रदेव राय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल,छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा विधायक सतनारायण शर्मा, अनूप नाग, चन्दन कश्यप, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं।
हमर_हरेली_तिहार