हरसंभव फाउंडेशन को अक्षत सम्मान से सम्मानित किया गया

रायपुर,

हरसंभव फाउंडेशन को अक्षत सम्मान से सम्मानित किया गया। महिलाओं एवं समाज कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु अक्षत सम्मान से हरसंभव फाउंडेशन को वयं फाउंडेशन ने दिनांक 6 मार्च 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वृंदावन हॉल रायपुर गरिमामयी कार्यक्रम में सम्मानित किया। मुख्य अतिथि रायपुर एसपी चंचल तिवारी, साइबर क्राइम एक्सपर्ट मोनाली गुहा, वयम फाउंडेशन की संस्थापक आभा बघेल, मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर विशाल पांडे, अधिवक्ता एवं साइबर एक्सपर्ट अभिषेक मिश्रा के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पुष्पलता त्रिपाठी मनोरमा बाजपेई आरती दुबे प्रीति मिश्रा नीता तंखिवाले संध्या पांडे नमिता पात्रे सोनल राजेश शर्मा ने राज्य स्तरीय साइबर क्राइम प्रयोगशाला मे उपस्थित होकर सम्मान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here