धमतरी। स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के तहत दो परिजनों को सहायक शिक्षक तथा शेष तीन को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलापारा वार्ड धमतरी की कुमारी हिलेश्वरी साहू पिता स्व. श्री अश्वनी कुमार साहू को शासकीय प्राथमिक शाला मरादेव और शीतलापारा गोबरा, नवापारा राजिम निवासी श्री मयंक देवांगन पिता स्व. श्री राजेश कुमार देवांगन को मगरलोड विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर (परस_ी) में सहायक शिक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदाय की गई है। इसी तरह नगरी तहसील के ग्राम करैहा के श्री बिहारी लाल ध्रुव पत्नी स्व. श्रीमती हेमलता ध्रुव को शासकीय हाईस्कूल खैरभर्री, ग्राम मारागांव मगरलोड निवासी श्री आदित्य सोम पिता स्व. श्री यशवंत कुमार सोम को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुहाननाला में तथा गट्टासिल्ली नगरी की श्रीमती बिन्दा मरकाम पति स्व. श्री जगमोहन मरकाम को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरडुला में भृत्य के पद पर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि की शर्त पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।
RECENT NEWS
मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित...
रायपुर, 2 नवंबर: CM Sai at Bharat Mandapam: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी...
एनआईटी रायपुर में आज दीक्षांत समारोह, 1364 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि; सात उत्कृष्टता केंद्रों...
रायपुर; 3 अक्टूबर । nit raipur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में आज 17वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय कोयला...
धर्म चर्चा में गुरुवाणी : प्राप्त और पर्याप्त का भाव अंतःकरण में रखें, कर्म...
सुविचार 1 नवंबर । dharm charcha me guruvani : परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने धर्म चर्चा के दौरान जीवन में...
रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर: Road Safety Awareness Program: रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर...
गुड टच-बैड टच एवं मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के प्रति बच्चों को किया जागरूक
रायपुर, 31 अक्टूबर: Bachpan Mera Adhikar Vishesh Saksharta Karyakram: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा बचपन मेरा अधिकार विशेष साक्षरता कार्यक्रम – सुरक्षित...
















