ग्वालियर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल के अनंतिम रूप से मध्य क्षेत्र कंपनी के ऐसे कार्मिक जो अपने स्वयं, पति/पत्नि अथवा अभिभावक के घर पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगाना चाहते हैं, उस खर्च की राशि प्रारंभ में कंपनी द्वारा वहन की जाएगी। इसमें से 50 प्रतिशत राशि कंपनी द्वारा कार्मिक के वेतन से 12 समान किश्तों में वसूली जाएगी। यदि किसी कार्मिक की सेवा अवधि 12 माह से कम है, तो उन कार्मिकों के लिए मासिक किश्त की राशि तदानुसार निर्धारित की जाएगी। कंपनी में वर्तमान में चल रही सोलर रूफटाप योजना के अंतर्गत अधिकतम 3 किलोवाट तक का सोलर रूफटाप प्लांट स्थापित किया जा सकता है। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत कार्मिकों के लिए पूर्व में जारी योजना जिसके तहत नियमित कार्मिकों के बिजली बिल में नियत प्रभार, ऊर्जा प्रभार एवं एफसीए चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती थी, इसे 31 मार्च 2021 से समाप्त कर दिया गया है। इसके विकल्प के तौर पर अब कार्मिकों के लिए सोलर रूफटाप प्रोत्साहन योजना जारी की गई है। इसी प्रकार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के ऐसे नियमित कर्मचारी जो कंपनी कैडर, सोसायटी और स्थाई कर्मी हैं, जिन्हें वर्तमान में उनके बिजली बिल में ऊर्जा प्रभार में कोई छूट का प्रावधान नहीं हैं, वे भी अपने स्वयं अथवा पति/पत्नि के घर पर अधिकतम 3 किलोवाट तक का सोलर रूफटाप प्लांट लगवा सकते हैं। इसके लिए कंपनी द्वारा वर्तमान में चल रही सोलर रूफटाप योजना के अंतर्गत सोलर रूफटाप की स्थापना पर होने वाला खर्च कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।
RECENT NEWS
शारदीय नवरात्रि 2026: नौ दिनों में कैसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानें भोग,...
Shardiya Navratri 2026: शक्ति की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 11 अक्टूबर 2026, रविवार से प्रारंभ होगा। नौ दिनों तक मां...
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार...
रायपुर, 10 अक्टूबर: Vishwa Prasiddh Bastar Dussehra: अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष पहचान रखने वाले बस्तर...
उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 दर्ज
उत्तराखंड। 10 अक्टूबर: Uttarkashi mein Bhukamp ke Jhatke: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने...
गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर...
रायपुर, 10 अक्टूबर: Ganna Kisanon ke Hit me Bada Nirnay: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय...
दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि...
रायपुर. 10 अक्टूबर: Deepawali se Pehle Shahar Kachramukt Karen: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने भिलाई नगर निगम के...
















