साव, डॉ. सिंह व चंदेल ने दी स्वतंत्रता पर्व की शुभकामनाएं

    अरुण साव
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़वासियों को स्वाधीनता पर्व की 76वीं वर्षगाँठ पर शुभकामनाएँ व बधाई दी है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वाधीनता पर्व के अमृतकाल में हम सब छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने, अपने बलिदानी स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को साकार करने और सर्वधर्म समभाव, सामाजिक समरसता व सुशासन स्थापना के लक्ष्य का संधान करके गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए प्रतिक्षण तत्पर हों, तभी स्वतंत्रता के लिए किया गया बलिदान सार्थक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सारी दुनिया भारत की ओर विश्वास के साथ देख रही है।

    भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वाधीनता दिवस की 76वीं वर्षगाँठ पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दे हुए कहा कि हमारा स्वतंत्र भारतवर्ष आज वैश्विक नेतृत्व में अति विशिष्ट स्थान पर है। 76वर्षों में भारत निरंतर सुदृढ़ हुआ है। हम आज जिस गौरवशाली अभूतपूर्व मुकाम पर हैं, यह हम सभी भारतीयों के कौशल का प्रतिफल है। बीते 9 वर्षों में स्वतंत्र भारत सोने से कुंदन बनकर उभरा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष की क्षमता में बेमिसाल वृद्धि का परिणाम है।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी प्रदेशवासियों के साथ भाजपा की शुभकामनाएँ हैं कि स्वतंत्र भारतीय राष्ट्र की निरंतर मजबूती के इतिहास में छत्तीसगढ़ का योगदान सुनहरे अक्षरों में अंकित हो। श्री चंदेल ने कहा कि तंत्र को जन गण मन के अनुरूप ढालने का जो अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आरंभ किया है, पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता उसमें पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ अपना योगदान देगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here