रायपुर l सामाजिक संस्था ‘ वक्ता मंच’ द्वारा रविवार 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे वृंदावन सभागृह रायपुर में राजधानी व आसपास की 100 प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान किया जायेगा l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि ‘सशक्त नारी अवार्ड वितरण’ शीर्षक से हो रहे इस आयोजन मे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को इस सम्मान हेतु नामांकित किया गया है l उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा विगत 13 वर्षों से प्रतिवर्ष महिलाओं के सम्मान का विराट व भव्य आयोजन किया जाता है l इस वर्ष कला, खेल, साहित्य, समाज सेवा, पुलिसिंग, अध्यापन, पर्यटन,नृत्य,पत्रकारिता, उद्यानिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं का चयन इस सम्मान हेतु किया गया है l आज के दौर में महिलाएं आधी दुनिया है l हमारे समाज व राष्ट्र का विकास महिलाओं के विकास के बिना अधूरा है l आज महिलाये जीवन व समाज के प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है l छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट से लेकर आई ए एस या पी एस सी जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की चयन सूची हो, खेल के मैदान से लेकर साहित्यिक लेखन का कार्य हो या कोई अन्य क्षेत्र हो, — महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है l इस अवसर पर स्थापित व नवोदित दोनों धाराओं की महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है l कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी एवं सम्मानित हो रही महिलाये सामाजिक कार्य के अपने अनुभवों को शेयर करेगी lवक्ता मंच द्वारा इस अवसर पर समस्त प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है l
RECENT NEWS
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को बंद रहेंगी प्रदेश की सभी मदिरा दुकानें
रायपुर, 3 सितंबर । shrikrishna janmashtami : राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर शुक्रवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’...
रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 06 से 12 सितंबर तक 11 मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं...
रायपुर; 3 सितम्बर । raipur durg section : संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन...
गणेश पंडालों की सुरक्षा से लेकर विसर्जन तक, रायपुर पुलिस ने तय किए सुरक्षा...
रायपुर; 2 सितम्बर । ganesh pandalon : गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से...
गांजा-शराब के अवैध कारोबार पर तिल्दा-नेवरा पुलिस का शिकंजा, 2.555 किलो गांजा व 86...
रायपुर, 2 सितंबर । ganja sharab : जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के...
विजय शंकर दुबे ने संभाली एनटीपीसी सीपत की कमान;30 वर्षों का अनुभव
बिलासपुर, 2 सितंबर । vijay shankar dubey : एनटीपीसी सीपत में विजय शंकर दुबे मुख्य महाप्रबंधक ने 1 सितंबर से एनटीपीसी सीपत के परियोजना...















