राष्ट्रपति पद पर मुर्मू जी की जीत पर पूर्व मंत्री गागड़ा सहित कार्यकर्ताओं में दिखी खुशी की माहौल

पूर्व मंत्री  महेश गागड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं पीएम नरेंद्र मोदी को किया आभार प्रकट

बीजापुर
भारत के राष्ट्रपति पद के एन डी ए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों में जबरदस्त जश्न का माहौल है। आज भैरमगढ़ मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जुलूस निकाल कर ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक रूप से लोक नृत्य करते हुए नगर में दिखाई दिए। मूर्मू जी के इस ऐतिहासिक  जीत के लिए पूर्व मंत्री  महेश गागड़ा ने शीर्ष नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं पीएम नरेंद्र मोदी जी को आभार प्रकट किया और मूर्मू जी को जीत की बधाई प्रेषित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जी वेंकट व जिला उपाध्यक्ष रायडू के साथ पार्टी कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए जश्न मानते हुए नज़र आए।
बीते कुछ दिनों से आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर अंचल में आदिवासी बेटी द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने का सफर और जनजाति वर्ग का सपना पूरा होने पर समस्त जनजाति वर्ग  गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं वहीं दूसरी ओर जनजाति अंचल के नेता,जनप्रतिनिधि , मंत्री, गांव प्रमुखों में हर्षोल्लास का माहौल है साथ ही क्षेत्र में आदिवासी रहन सहन , रितिरिवाज एवम पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ  बहु संख्या में आदिवासी महिलाएं, पुरुष वर्ग अपने क्षेत्र के पारंपरिक पोशाक में मंत्री महेश गागड़ा के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here