राशिफल 22 मार्च 2022: कर्क राशि वालों को सिनियर्स की मदद मिलेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल,

मेष राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके घर पर कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे मिलने आयेंगे। जिसके साथ आप लंच करने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कोई नया कोंट्रेक्ट मिलेगा। आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। लवमेट्स अपने बारे में घर पर बताएंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी। जिससे आप ख़ुशी से झूम उठेंगे।

वृष राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगी। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जायेंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें। कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से प्रसन्न होकर आपकी सैलरी में वृद्धि करेंगे।

मिथुन राशि

आज आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपके सभी कार्य समय रहते पूरा होंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज किसी खबर को कवर करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। छात्रों को आज परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आप किसी बड़ी कंपनी के साथ डील फाइनल करने में सफल होंगे।

कर्क राश

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।  कार्यों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। नए काम को शुरु करने में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अचानक धन प्राप्ति के स्त्रोत प्राप्त होंगे।  इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने में सिनियर्स की मदद मिलेगी। आज आपके माता की सेहत में सुधार होगा। इस राशि के वकालत कर रहे छात्रों को किसी अच्छे वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां आज खत्म होगी। आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। आज आपके रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी।  जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढे़गी।

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा रहेगा। आज कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे, आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्यायों सें झुटकारा पायेंगे। आप अपने व्यापार की गति को बेहतर बनाने के लिए कोई नयी योजना बनायेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होग।  दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

तुला राशि

आज आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में चल रही समस्याएं आज समाप्त होगा। बेहतर होगा आज बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलेगा साथ ही लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा, जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आज आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों मे मधुरता बढ़ेगी। करोबार में आ रही परेशानियों का आज हल निकलेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्तो में और मजबूती आयेंगी। माता-पिता के सहयोग से अपकी, तरक्की के मार्ग खुलेंगे। छोटें उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। बड़ा धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। पहले किए हुए परिश्रम का आज लाभ मिलेगा। नवविवाहित जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे पिता के साथ पार्क घूमने जायेंगे।

कुंभ राशि

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मीन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उसपर विचार कर लें तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला आज आपके पक्ष में आयेंगा। परिवावालों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here