Thursday, April 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में इस माह रायपुर और बस्तर संभाग के प्रकरणों...

राज्य महिला आयोग में इस माह रायपुर और बस्तर संभाग के प्रकरणों की जुलाई में जनसुनवाई

रायपुर

 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में प्रकरणों की सुनवाई पुनः शुरू होने जा रही है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक जुलाई माह में रायपुर और बस्तर संभाग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह में रायपुर संभाग के प्रकरणों की सुनवाई तथा द्वितीय सप्ताह में जगदलपुर, कांकेर जिले के मामलों की सुनवाई होगी। लॉकडाउन के कारण विगत अप्रैल माह से प्रकरणों में सुनवाई स्थगित थी।
राजधानी के शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में 2 से 3 जुलाई और 6 से 8 जुलाई तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कुल 5 दिन रायपुर संभाग से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की जाएगी। राज्य महिला आयोग की सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकारों को अपने निर्धारित समय में उपस्थित होने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने कहा गया है। पक्षकारों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटे कपड़े का रूमाल बांध कर आने कहा गया है। आयोग में सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।