राज्यपाल से बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेन्द्र सिंह ने की भेंट

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में शहीद महेन्द्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भेंट की। कुलपति सिंह ने राज्य में केन्द्रीय ट्राईबल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल सुश्री उइके को अवलोकनार्थ भेंट की। शैलेन्द्र सिंह ने राज्यपाल सुश्री उइके से प्रस्ताव की प्रतिलिपि देश के राष्ट्रपतिप्रधानमंत्रीकेंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्रीमुख्यमंत्री एवं राज्य उच्च शिक्षा मंत्री को भेजने का आग्रह करते हुए अग्रआवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here