राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पोला पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर,

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के परम्परागत पोला पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पोला का यह पर्व छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा है। कृषि कर्म एवं श्रम पर आधारित यह पर्व हम सभी के लिए अच्छी फसल की कामना का संदेश लेकर आता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here