राजा ने प्रजा की मर्यादा को किया तार-तार…सक्ती के राजा के दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिदार के खिलाफ अप्राकतिक कृत्य का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर

सक्ती।

सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिदार के खिलाफ घर घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ व अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर सक्ती थाना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने धर्मेंद्र सिदार को पकड़ने की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी धर्मेंद्र सिद्धार अभी शहर से बाहर है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक पीड़ित महिला ने 10 जनवरी को सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 जनवरी की रात लगभग 9 बजे पीला महल का निवासी धर्मेंद्र सिदार उसके घर में प्रवेश किया और उससे छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। साथ ही उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। अपने बचाव के लिए महिला ने धक्का मुक्की करने के दौरान चूड़ियां टूटने की बात भी कही है। उसने घटना की जानकारी अपने भाई को मोबाइल से देने की बात भी आवेदन में कही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी धर्मेंद्र सिदार के खिलाफ भादवि की धारा 450, 354, 377 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार आरोपित अभी शहर से बाहर है।

▪️तीन महीने पहले ही धूमधाम से हुआ था राज्याभिषेक

बता दें कि धर्मेंद्र सिदार राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र है। अक्टूबर 2021 में उन्होंने धर्मेंद्र सिदार का राज्याभिषेक धूमधाम से किया था। इसके बाद तुर्री धाम में आदिवासियों का बड़ा सम्मेलन भी आयोजित किया गया था। महल के घोषित राजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज होने से सक्ती में हड़कंप है। नगर में चौक-चौराहों पर इसकी चर्चा भी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here