राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन

जयपुर
 कोरोना  की दूसरी लहर राजनेताओं पर भी कहर बरपा रही है। अब तक कई विधायक और मंत्री सहित कई नेता कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके हैं। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। जहां राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का निधन हो गया है। वह कोरोना से पीड़ित थे।

राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के निधन के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पहाड़िया हमारे बीच नहीं रहे। कोरोना की वजह से वह चले गए हैं। उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के लिए शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन का खबर बेहद दुखद है। पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लंबे समय तक देश की सेवा की। पहाड़िया देश के वरिष्ठ नेताओं में थे। उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है।

वही जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गुरुवार को राजस्थान में 1 दिन का राजकीय शोक के ऐलान किया गया है। जहां सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here