युग पुरूष स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के निर्माता-डाक्टर तिवारी

लोरमी

शासकीय बालक-कन्या पूर्व माध्यमिक – प्राथमिक विद्यालय डिण्डौरी संकुल केंद्र डिण्डौरी द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया गया। अतिथियो द्वारा सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के पूजन एवम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप मे बोलते हुए शिक्षक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी ने स्वामी विवेकानंद को युग पुरूष तथा आधुनिक भारत का निर्माता बतलाया।डाक्टर तिवारी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से मिलनेवाली पाच प्रमुख प्रेरणा क्रमशः हमेशा दूसरो की सेवा करना,हमेशा स्वच्छता बनाए रखना,शिक्षादान करना,सभी धर्मो का समान भाव से आदर करना,और पांचवा अपने देश से प्रेम करना वर्णन करते हुए उनकी सम्पूर्ण जीवनी पर प्रकाश डाला।प्रधानपाठक जलेशराम पटेल ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का आग्रह किया।शिक्षक मनोज ध्रुव ने स्वामी

विवेकानंद को युवाओ का प्रेरणास्रोत कहा।शिक्षक रामकुमार मार्को ने उठो,जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक लगे रहने का आग्रह किया।शिक्षिका श्रीमती शैलकुमारी पटेल ने आभार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर शिक्षक मणिशंकर तिवारी,भोलेश्वर जायसवाल, श्रीमती सुनीता सिन्द्राम एवम श्रीमती कविता उइके सहित छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here