यशोदा वर्मा खैरागढ़ की बेटी, भाजपा नेताओं की आदत है महिलाओं को अपमानित करने की

dj
रायपुर,

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के यशोदा वर्मा को कोई नहीं जानता वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह ने मातृशक्ति का अपमान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के अहंकार को खैरागढ़ की जनता चकनाचूर करेगी। 15 साल सत्ता में रहने के दौरान भी रमन सिंह को खुद को खुदा होने का गुमान हो गया था। वे अहंकारी थे। उन्हें लगता था कि वो ही अनंत काल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। जनता ने रमन सिंह के इस गुमान को, अहंकार को तोड़कर 15 साल से सत्ता में बैठी भाजपा को 14 सीट में समेट दिया। यशोदा वर्मा खैरागढ़ की बेटी है और खैरागढ़ की जनता यशोदा वर्मा को भरपूर स्नेह आशीर्वाद दे रही है। रमन सिंह और भाजपा के नेता ने खैरागढ़ की बेटी को अपमानित किया है, खैरागढ़ की जनता भाजपा नेताओं को सबक सिखाएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस और भाजपा आदतन महिला विरोधी है। इनकी नीति में ही महिलाओं के हाथों में नेतृत्व देना नहीं है। भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग हमेशा महिलाओं को कमजोर करने और दबाने की कोशिश करते हैं। खैरागढ़ की जनता ने रमन सिंह और भाजपा के अहंकार को नामांकन के दिन ही देख लिया है। अब भाजपा के खिलाफ मतदान कर यशोदा वर्मा को विजयी बनाकर भाजपा के घमंड को तोड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here