मौनी अमावस्या में अनुप्रभा फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में खाद्य सामाग्री का वितरण किया

रायपुर

अनुप्रभा फाउंडेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों ने मौनी अमावस्या 31 जनवरी 2022 को ” कुलदीप निगम वृद्ध आश्रम” माना, रायपुर सम्पर्क कर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

यह कार्य आश्रम के संस्थापक निगम के दिशा – निर्देश में पूर्ण हुआ। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को उनके निजी जरूरतों का सामान एवं खाद्य सामान  बिस्किट्स, मूंग दाल, नमक के पैकेट, शक्कर, चावल, आटा, तेल, मसाले (हल्दी, धनिया, मिर्ची) राजमा, मूंगफली, सूजी, मकई, पोहा, तिल के लड्डू, चाय पत्ती,ड्राई फ्रूट्स दिया गया एवं निजी जरूरतों के सामान में सैनिटाइजर,मास्क,कपड़े धोने की साबुन,नहाने की साबुन, तेल,क्रीम,बाम,बोरो प्लस आदि पैक करके दिया गया। आश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर, उनसे बातचीत कर सभी को खूब आनंद की अनुभूति हुई।

इस कार्यक्रम में इनका सहयोग रहा संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष श्रीमती अमृता श्रीवास्तव, प्रमुख सलाहकार गोविंद श्रीवास्तव, संरक्षक आशु चंद्रवंशी, संरक्षक डॉ. आरती उपाध्याय,  जया श्रीवास्तव, रानी बघेल,आयुषी तिवारी, रेनू सक्सेना, रेनू क्षत्रिय, नीलिमा श्रीवास्तव, रूपा, मनोरमा बाजपेई, रानी बघेल, अनुराधा मिश्रा, लता जायसवाल, तथा नैवेद्य श्रीवास्तव
अमृता  ने बताया कि संस्था के लोगों के साथ मिलकर वो समय – समय पर समाज के प्रति अपने योगदान देने की भरपूर कोशिश करती है और आगे भी करती रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here