मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लाडली बहनों ने कराया भोजन…. 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में आएगी राशि

शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लाडली बहनों ने कराया भोजन.... 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में आएगी राशि

भोपाल, 06 दिसंबर | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी।

चौहान ने कल वीडियो संदेश जारी करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहनाओं ने जो आशीर्वाद, स्नेह और प्रेम दिया वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व स्नेह के लिए वे बहनोें के आभारी हैं। उनकी सदैव कोशिश रहेगी कि बहनों की जिंदगी में कोई कठिनाई न रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नया बसेरा कोटरा भोपाल में लाडली बहनों ने भोजन कराया। मुख्यमंत्री चौहान के कोटरा स्थित नया बसेरा में पहुँचने पर लाड़ली बहनों ने स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों के बीच बैठकर सस्नेह भोजन किया। उन्होंने लाड़ली बहनों और उपस्थित जन-समुदाय से भेंट की। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया।