मानसून की पहली बारिश से भीगी दिल्ली, तापमान में आई कमी 

 नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली को मंगलवार के दिन मानसून की पहली बारिश ने भिगो दिया। सुबह से ही छाए बादलों के चलते कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। हालांकि, कुछ ऐसे भी हिस्से रहे हैं जो बारिश से अछूते रह गए। बारिश का खासा असर तापमान पर देखने को मिला है। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक की कमी रही।

दिल्ली के लोगों के लिए इस बार मानसून का इंतजार बेहद लंबा हो गया। पिछले तीन-चार दिनों से माहौल बना हुआ था लेकिन बादल बरस नहीं रहे थे। मंगलवार सुबह से ही दिल्ली के आसमान पर घने काले बादल छा गए। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी के साथ बरसात की शुरुआत हुई। लेकिन, कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश ने जोर पकड़ लिया। दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। 

राजधानी के लोधी रोड स्थित मौसम केंद्र पर सबसे ज्यादा 57.2 मिलीमीटर बरसात दिनभर के बीच दर्ज की गई। एक बड़े हिस्से में हुई बरसात का खासा असर दिल्ली के तापमान पर भी देखने को मिला है। दिल्ली के मानक सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। अगर इसकी तुलना सोमवार के तापमान से करें तो अधिकतम तापमान में लगभग सात डिग्री की गिरावट आई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here