महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान करेगी भाजपा महिला मोर्चा रायपुर

रायपुर,

भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला द्वारा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में 26 मार्च को दोपहर 1 बजे महिला दिवस व होली मिलन कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय सरोज पांडे जी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में रायपुर जिले में निवासरत महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ,सुनील सोनी, राजेश मूणत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here