भारतीय पुलिस सेवा : छत्‍तीसगढ़ में राजेश मिश्रा स्पेशल डीजी, दीपांशु काबरा बने एडीजी, अजय कुमार व बद्रीनारायण मीणा संग 6 आईजी प्रोमोट हुए

रायपुर,
भारतीय पुलिस सेवा के राजेश मिश्रा (1990 बैच) स्पेशल डीजी और दीपांशु काबरा (1997 बैच) एडीजी के पद पर पदोन्‍नत किए गए हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की मौजूदगी में सोमवार को विभागीय पदोन्‍नति समिति की बैठक हुई। इसमें 2004 बैच के अधिकारियों की महानिरीक्षक के पद पर पदोन्‍नति को भी हरी झंडी दे दी गई है।
पदोन्‍नति समिति ने इसके साथ ही 2007 बैच के अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्न्त करने की भी मंजूरी दे दी है। पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन में पदोन्‍नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की जाएगी। सभी पदोन्‍नत अधिकारी एक जनवरी 2022 से पदोन्‍नत माने जाएंगे।
2004 बैच के अभिषेक पाठक, नेहा चंपावत, अजय कुमार यादव, बद्रीनारायण मीणा, अंकित कुमार गर्ग और डा. संजीव शुक्ला को आइजी के पद पर पदोन्‍नत किया गया। इनमें अभिषेक पाठक और अंकित कुमार गर्ग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ हैं। 2007 बैच के रामगोपाल गर्ग, जितेंद्र कुमार मीणा, दीपक कुमार झा, अभिषेक शांडिल्य, धर्मेंद्र कुमार गर्ग को डीआइजी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here