भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं

history
Major events of March 28 in Indian and world history

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1552- गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।

1770- अंग्रेजी एक्सप्लोरर कप्तान जेम्स कुक और एचएमएस एंडेववर के चालक दल ने न्यूजीलैंड के सर्कनीव्यूजिंग को पूरा किया।

1780- ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनिटर पहली बार रविवार को प्रकाशित हुए।

1812- वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गई।

1845- एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।

1904- लंदन के हाइड पार्क में 80 हजार लोगों ने चीनी श्रमिकों के आयात के विरोध में प्रदर्शन किया।

1907- हिंदी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का फर्रूखाबाद में जन्म।

1943- एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।

1953- डा जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की।

1971- शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया।
26 मार्च को बंगलादेश स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

1973- लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।

1973- गूगल के सह-संस्थापक और कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म।

1983- अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1992- हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।

2000- व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए।

2014- तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमंत्री बने।

2020- कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार के पार हुई।

राम
वार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here