कांकेर
भानूप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने चारामा के पास गिरफ्तार कर लिए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई।
ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर सामुहिक बलात्कार का आरोप लगा है। यह आरोप जमशेदपुर के थाना टेल्को में प्राथमिकी बुक पन्ना क्रमांक 19138, प्राथमिकी क्रमांक 84/2019 धारा दिनांक 15.05.2019 धारा 366ए, 376, 376(3), 376 डी डी, 120 बी भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है।