बॉलीवुड में कई सारे एक्टर्स हैं जो आपस में अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं। कुछ जोड़ियां तो ऐसी हैं जिनकी मिसालें दी जाती हैं। इन्हीं में से एक जोड़ी है सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी। भले ही सलमान और शाहरुख के फैंस आपस में इस बात को लेकर भिड़ते नजर आते हों कि दोनों में से श्रेष्ठ कौन है मगर खुद सलमान और शाहरुख को इस तरह की डिबेट से दूर रखते हैं। बीच में कुछ समय के लिए दोनों के रिश्ते में जरूर दरारें आई थीं मगर भाईचारे की भावना ने वो दरारें मिटा दी हैं और दोनों फिर से पहले की तरह अच्छे दोस्त बन गए हैं। इसका ताजा उदाहरण भी सामने आ गया है। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान के लिए सलमान ने कोई फीस नहीं ली है। शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वे 3 साल बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद एक्टर ने अभिनय से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। मगर अब पठान फिल्म से शाहरुख खान एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में छा जाने के लिए तैयार हैं। इसमें उन्हें खास दोस्त सलमान खान का भी भरपूर साथ मिल रहा है। फिल्म में सलमान खान का एक कैमियो रोल है। सलमान ने फरवरी, 2021 में इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली है। पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि इस फिल्म के लिए सलमान ने अच्छी खासी रकम ली है। मगर बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने बिना पैसे के ही इस फिल्म में काम किया है। जब शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान खान से आदित्य चोपड़ा फीस की बात करने के लिए गए तो सलमान ने मना कर दिया। उन्होंने कहा- शाहरुख मेरे भाई जैसा है। उसके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। यही नहीं जब आदित्य ने इस बारे में शाहरुख खान को बताया तो उन्होंने रिएक्ट करते हुए कहा भाई तो भाई है। शाहरुख खान की पठान यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा सलमान खान के इस स्वीट जेस्चर से बहुत खुश हैं और भले ही सलमान ने इस फिल्म के लिए फीस लेने से मना कर दिया हो मगर आदित्य ने तो मन बना लिया है कि वे सलमान को खास गिफ्ट देंगे।
RECENT NEWS
अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री साय
रायपुर 4 अप्रैल । red koridor nahin : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 31 मार्च 2026 को माओवादी आतंक से मुक्त होने...
माओवाद के अंत के साथ बस्तर क्षेत्र में अब विकास को मिलेगी नई दिशा...
रायपुर : bastar development : वन मंत्री केदार कश्यप ने कोंडागांव के सुदूर अंचल स्थित ग्राम केजंग पहुंचे और क्षेत्रवासियों को लगभग 1 करोड़...
शिवनगरी काशी में विराजते हैं ‘बटुक भैरव’, प्रसाद में चढ़ता है टॉफी- बिस्किट और...
वाराणसी, 4 अप्रैल । Divine Bhairavnath Temple at Varanasi: मान्यता है कि देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी के कण-कण में उनका वास है। बाबा...
IPL 2026 DC vs MI: रिजवी ने खेली 90 रन की तूफानी पारी, एमआई...
खेल : 4 अप्रैल 2026 । IPL 2026 DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन...
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे...
रायपुर: Siddi community Wrestlers Performance in Khelo India: 'प्रतिभा को किसी परिचय की जरूरत नहीं होती'- यह कहावत 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स- 2026' में...















