बिहार : दोनों डिप्टी सीएम समेत नीतीश सरकार के 5 मंत्री कोविड पॉजिटिव, NMCH के अब तक 218 डॉक्टर संक्रमित

पटना

बिहार में भी कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नीतीश सरकार के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सिंह और रेणु देवी कोविड पॉजिटिव पाई गईं हैं। वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल के अब तक 218 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। हालात गंभीर नजर आ रहे हैं।राज्य मंत्री सुनील कुमार, विजय चौधरी और अशोक कुमार चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पिछले दिनों राज्य के नालंदा मेडिकल कॉलेज के 72 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले 87 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। आज 55 से अधिक डॉक्टर कोविड संक्रमित पाए गए हैं। अब तक कुल 200 से अधिक डॉक्टर कोविड संक्रमित पाए गए हैं।

देशभर में बीते 24 घंटे में 58 हजार 97 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 534 लोगों की मौत हुई है और 15 हजार 389 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कुल 4 लाख 82 हजार 551 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 4.18 प्रतिशत पहुंच गई है। अभी देश में 2 लाख 14 हजार 4 एक्टिव केस हैं। 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में 55 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here