बाजार रिकॉर्ड पार : सेंसेक्स 60000 और निफ्टी 17850 के पार ; शेयर्स में तेजी

मुंबई

सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार मजबूती के साथ खुले। बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड पार कर  दिया है। सेंसेक्स पहली बार 60100 के पार खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 60,333 का और निफ्टी ने 17,947 का स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 163 पॉइंट चढ़कर 60,048 पर और निफ्टी 30 पॉइंट चढ़कर 17,853 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 60,158 और निफ्टी 17,897 पर खुला था।

BSE पर 1,940 शेयर्स लाल निशान में बंद
BSE पर 3,422 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,329 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,940 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 261.18 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

BSE पर 287 शेयर्स में अपर सर्किट लगा
BSE पर कारोबार के दौरान 244 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 20 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 284 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 172 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 958 पॉइंट चढ़कर 59,885 पर और निफ्टी 276 पॉइंट चढ़कर 17,823 पर बंद हुआ था।

सनसेरा इंजीनियरिंग के शेयर 9% प्रीमियम पर लिस्ट हुए
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली सनसेरा इंजीनियरिंग के शेयर की लिस्टिंग एक्सचेंज पर हो गई है। कंपनी के शेयर की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 9% प्रीमियम पर हुई है। BSE पर शेयर 9.05% ऊपर 811.35 रुपए पर लिस्ट हुए। जबकि NSE पर इसके शेयर 9.07% ऊपर 811.50 रुपए पर लिस्ट हुए हैं।

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। डाओ जोंस 1.48% चढ़कर 34,764 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.04% की बढ़त के साथ 15,052 और S&P 500 1.21% चढ़कर 4,448 पर बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here