बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी फिल्म ‘फाइटर’, में धमाल मचाती नजर आयेगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आयेगी। क्रिटिक तरण आदर्श द्वारा फिल्म की आॅफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। फाइटर को 30 सितम्बर 2022 में रिलीज किया जाएगा।तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए लिखा है, बिग न्यूज, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म फाइटर में। ऋतिक- दीपिका भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फाइटर में कास्ट किए गए हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियो, ममता आनंद, रमोन छिब और अंकु पांडे द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म ‘फाइटर’ को अपना ड्रीम प्रॉजेक्ट बताते हुए कहा, कि इस फिल्म के जरिए हमारा उद्देश्य भारतीय फिल्मों को ऐक्शन-प्रेमी वैश्विक दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करना है।
RECENT NEWS
रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर: Road Safety Awareness Program: रामकृष्ण शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर...
गुड टच-बैड टच एवं मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के प्रति बच्चों को किया जागरूक
रायपुर, 31 अक्टूबर: Bachpan Mera Adhikar Vishesh Saksharta Karyakram: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा बचपन मेरा अधिकार विशेष साक्षरता कार्यक्रम – सुरक्षित...
विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख...
रायपुर.1 नवंबर: Minister Mandaviya at Rajya Utsava: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण...
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर ,01 नवंबर: PM Modi Wished on 26th Rajya Utsava: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा
रायपुर, 01 नवम्बर: Shilpgram at Rajya Utsav: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा राज्योत्सव मैदान नवा रायपुर में...
















