कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर खत्म होने की कगार पर है। देश के सभी राज्यों में कोरोना वायरस के मामले गिरने लगे हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। कोरोना वायरस महामारी के काबू में आते ही फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को रिलीज करने की प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो जल्द ही भारतीय सिनेमाघर खुल जाएंगे, और पहले से बन कर तैयार बिग बजट फिल्में दर्शकों के सामने होंगी। इन्हीं में से दो फिल्में हैं राधे श्याम और आचार्य, जो साउथ की बहुतप्रतीक्षित फिल्मों में से हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों फिल्में इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज होंगी। दशहरे के मौके पर राजामौली अपनी फिल्म ट्रिपल आर (आरआरआर) लेकर आने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से उनकी फिल्म पूरी नहीं हो पायी है। ट्रिपल आर के मेकर्स अब अपनी फिल्म को अगले साल रिलीज करने की सोच रहे हैं, जिस कारण आचार्य और राधे श्याम के मेकर्स ने दशहरे पर सिनेमाघरों को हिलाने का फैसला किया है। राधे श्याम कलाकार प्रभास की रोमांटिक फिल्म है, जिसमें पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आया है। बाहुबली सीरीज के बाद प्रभास अपनी पहली रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिस कारण दर्शक काफी उत्साहित हैं। अगर बात आचार्य की करें तो इसमें चिरंजीवी जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म में चिरंजीवी के साथ उनके बेटे राम चरण भी नजर आएंगे। दर्शक बाप-बेटे की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं, जिस कारण आचार्य को अभी से सुपरहिट माना जा रहा है। जब राधे श्याम और आचार्य की बॉक्स आॅफिस पर भिड़ंत होगी तो देशभर के सिनेमाघर हिल उठेंगे।
RECENT NEWS
हापुड़ में भाजपा को मजबूती, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा और बसपा के पूर्व प्रत्याशी...
नई दिल्ली: Baspa Leaders joins BJP at Hapur: हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर...
ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। India at Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व खेल मंच पर अपनी मजबूत...
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से...
रायपुर, 2 अगस्त 2026: Road Show on CG Tourism at Pune: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के अग्रणी...
शिक्षा से विकसित छ.ग तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा...
रायपुर 2 अगस्त 2026: CM Sai shares roadmap with qualified NEET student: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय...
राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा...
रायपुर 2 अगस्त 2026: Drug-Free Youth Developed India Resolution Camp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देशभर में प्रारंभ हुए ‘नशा मुक्त युवा...
















