प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की घोषणा 9 लड़के और 10 लड़कियां

प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की घोषणा 9 लडके 10 लड़कि
नयी दिल्ली (वार्ता ) केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 के लिए असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिये जाने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की घोषणा कर दी है जिनमें नौ लड़के और 10 लड़कियां हैं।
मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिया जाता है। यह पुरस्कार पांच से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को साहस, कला और संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल के लिए सात श्रेणियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पुस्तिका दी जाती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 जनवरी को एक औपचारिक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए, देश के सभी क्षेत्रों से 19 बच्चों का चयन किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि 23 जनवरी, को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। बच्चे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे । चयनित बच्चों की सूची में साहस, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार की श्रेणियों में से प्रत्येक में एक बच्चा शामिल है। समाज सेवा की श्रेणी में चार बच्चे, खेल की श्रेणी में पांच बच्चे और कला एवं संस्कृति की श्रेणी में सात बच्चे हैं । सूची में नौ लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 पाने वाले

बच्चों :- आदित्य विजय ब्रम्हणे (मरणोपरांत) महाराष्ट्र-वीरता:अनुष्का पाठक, उत्तर प्रदेश:कला एवं संस्कृति,अरिजीत बनर्जी, पश्चिम बंगाल-कला एवं संस्कृति:अरमान उबरानी,छत्तीसगढ़-कला एवं संस्कृति: हेतवी कांतिभाई खिमसुरिया, गुजरात- कला एवं संस्कृति: इशफाक हामिद, जम्मू- कश्मीर-कला एवं संस्कृति:एमडी हुसैन,बिहार- कला एवं संस्कृति:पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया,तेलंगाना-कला एवं संस्कृति:सुहानी चौहान,दिल्ली- नवाचार:आर्यन सिंह,राजस्थान-विज्ञान प्रौद्योगिकी:अवनीश तिवारी,मध्य प्रदेश- सामाजिक सेवा:गरिमा ,हरियाणा- सामाजिक सेवा:ज्योत्सना अख्तर,त्रिपुरा- सामाजिक सेवा:सय्याम मजूमदार,असम-सामाजिक सेवा:आदित्य यादव,उत्तरप्रदेश-खेल:चार्वी ए,कर्नाटक-खेल:जेसिका नेयी सरिंग,अरुणाचल प्रदेश- खेल:लिन्थोई चनांबम और मणिपुर – खेल:आर सूर्य प्रसाद शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here