पौधे रोपकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस…मोखली के आदर्श नवयुवक मण्डल के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में पौधे रोपे

राजनांदगांव।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंचल में बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए तथा उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। भावी पीढ़ी को स्वस्थ व स्वच्छ पर्यावरण का तोहफा देने के लिए गौठान, तालाब व स्कूल परिसर जैसी विभिन्न जगहों पर फलदार-छायादार पौधे रोपे गए। कई गांव में यह दिन उत्सव के रूप में मनाया गया।

इसी कड़ी में जिले के ग्राम मोखली के आदर्श नवयुवक मण्डल के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में आम, नीम, बरगद व पीपल के पौधे रोपकर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से खिलेंद्र, चितेश्वर, लीकेश, गीतेश, सुरेश, यशपाल, भोला इमेश व नुमेंद्र हैं।
बताते चलें कि पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को समर्पित एक दिन है और पर्यावरण के मुद्दों के बारे में आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह विभिन्न समाजों और समुदायों के लोगों को उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है। विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष एक अलग देश द्वारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष के लिए स्वीडन मेजबान देश रहा। इस देश में सभी आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान केवल एक पृथ्वी थीम के आसपास मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here