पुलिस फाॅर्स से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 15 पुलिस कर्मी घायल…CM ने दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना

रायपुर,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना l पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की ली जानकारी l मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश l

जांजगीर-चाम्पा जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुलिस फोर्स से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिसकर्मी से भरी बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा ड्यूटी से बिलासपुर से आ वापस रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से 45 जवानों को लेकर बस जांजगीर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 7.30 बजे शिवरीनारायण क्षेत्र के कनस्दा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शोरगुल होने लगा। इस पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और डायल-112 को सूचना। इस पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जवानों को अस्पताल ले जाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here