पंचतत्व में विलीन हुईं; महान गायिका आशा भोसले; अभी ना जाओ छोड़कर… देश भर के कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार में बॉलीवुड सिंगर्स ने अभी ना जाओ छोड़कर… गाया अंतिम दर्शन के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मशहूर गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए सिंगर के परिवार को गले लगाकर रो पड़े।

0
4
Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle is being accorded state honour during her last rites at Shivaji Park Crematorium, in Mumbai district of Maharashtra on Monday, April 13, 2026. (IANS)

नई दिल्ली 13 अप्रैल aasha bhosale : महान गायिका आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को हो गया था। आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Table of Contents

पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय तिरंगे में लपेटा गया

aasha bhosale : भारतीय संगीत में उनके असाधारण योगदान के सम्मान में आशा भोसले के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय तिरंगे में लपेटा गया, जबकि मुंबई पुलिस के सेरेमोनियल बैंड ने आखिरी सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। मशहूर गायिका ने नीली साड़ी पहनी थी, यह रंग उन्हें बहुत पसंद था और वह अक्सर पब्लिक में आने के लिए यही चुनती थीं।

9

बॉलीवुड सिंगर्स ने उनका गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर विदाई दी

aasha bhosale : बॉलीवुड सिंगर्स ने उनका गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर…’ गाकर विदाई दी। सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी भी दी गई।

8

देशभर के कलाकारों ने कला के माध्यम से आशा ताई को श्रद्धांजलि दी

aasha bhosale : देशभर के कलाकारों ने अपनी-अपनी कला के माध्यम से आशा ताई को श्रद्धांजलि दी। पुरी के मशहूर सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने सैंड आर्ट के जरिए आशा ताई को श्रद्धांजलि दी। वहीं चित्रकार जुहैब खान ने आशा ताई का चित्र बनाकर उनके श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। वहीं बनारस घराने के शास्त्रीय गायक ऋषि मिश्रा और कथक नृत्यांगना वर्षा मिश्रा ने भी आशा भोसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

14

सचिन तेंदुलकर अंतिम संस्कार के दौरान काफी दुखी दिखे

aasha bhosale : अंतिम दर्शन के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर मशहूर गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए सिंगर के परिवार को गले लगाकर रो पड़े। सचिन और उनकी पत्नी अंजलि का आशा भोसले के साथ काफी करीबी और गहरा रिश्ता रहा। भोसले को मां जैसा मानने वाले भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अंतिम संस्कार के दौरान काफी दुखी दिखे।

aasha bhosale : एक्ट्रेस आशा पारेख,हेलन ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

एक्ट्रेस आशा पारेख ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। एक्ट्रेस हेलन ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। हेलन पर फिल्माए कई गाने जैसे ‘पिया तू अब तो आजा’ आशा भोसले ने गाए थे। एक्ट्रेस तब्बू भावुक नजर आईं और उन्होंने आशा भोसले की पोती जनाई को गले लगाकर ढांढस बंधाया।

aasha bhosale : वे 92 साल की थीं। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्मफेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।


Read Moreआशा भोसले को आखिरी विदाई देते भावुक हुए सचिन तेंदुलकर