नए केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी तर्ज में, छ. ग. में श्रम दर वृद्धि की मांग : दैनिक श्रमिक मोर्चा

दैनिक श्रमिक मोर्चा
नए केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी तर्ज में, छ. ग. में श्रम दर वृद्धि की मांग : दैनिक श्रमिक मोर्चा
रायपुर |  दैनिक श्रमिक मोर्चा ने श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से भेट कर 1948 धारा 3 (1) (ख) के अनुसार 5 साल में नियमानुसार होने वाली केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी वृद्धि को छ. ग. में लागू करने का अनुरोध किया ज्ञात हो केंद्र सरकार 26/09/23 से न्यूनमत मजदूरी में वृद्धि कर चूंकि है, जो 1/10/23 से प्रभावशील है।
इसके इतर 36 हजार बिना नियुक्ति पत्र, सम्बंधित विभाग से सीधे श्रम दर वेतन पाने वाले, श्रम सम्मान पात्र व प्राप्त कर्ताओं के हित मे तीन अलग अलग ज्ञापन भी सौंपा। न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि होने पर, सभी श्रेणी में 4 हजार से 45 सौ मासिक की अनुमानित वृद्धि संभव है, इससे मोदी गारेंटी में वेतन वृद्धि का वादा जिन रसोईया, मितानिन, स्कूल सफाई कर्मीयो, वैक्सीन वाहकों से है, संख्या लगभग सवा दो लाख, वह लक्ष्य सरलता से पुर्ण हो सकता है।
नए केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी तर्ज में, छ. ग. में श्रम दर वृद्धि की मांग : दैनिक श्रमिक मोर्चा नए केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी तर्ज में, छ. ग. में श्रम दर वृद्धि की मांग : दैनिक श्रमिक मोर्चा नए केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी तर्ज में, छ. ग. में श्रम दर वृद्धि की मांग : दैनिक श्रमिक मोर्चा नए केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी तर्ज में, छ. ग. में श्रम दर वृद्धि की मांग : दैनिक श्रमिक मोर्चा
सुझाव ज्ञापन में श्रम सम्मान और मासिक वेतन का सँयुक्त भुगतान, वेतन के रूप में करने का आग्रह भी किया गया है। श्रम सम्मान शीर्ष को ई कुबेर वेतन भुगतान बना देने से लोक निर्माण, वन, सिंचाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, अग्नि शमन सहित अनेकों विभागों में ईपीएफ़, ईएसआईसी पर होने वाले वार्षिक करोड़ो रूपये वित्तीय भार, राजस्व की बचत संभव है।
विदित हो बैक डोर एंट्री में दो प्रकार के कर्मचारी छ. ग. के 54 से अधिक विभागों में तृतीय चतुर्थ श्रेणी के समकक्ष कार्यरत है। एक प्रकार जिसमे दैनिक वेतन भोगी सबंधित विभाग से सीधे कलेक्टर दर वेतन पाने वाले, नियुक्ति पत्र धारक लगभग 2 हजार कर्मचारी कार्यरत है। दूसरे प्रकार में बिना नियुक्ति पत्र वाले, सबंधित विभाग से सीधे श्रम दर वेतन पाने वाले, श्रम सम्मान पात्र व प्राप्त कर्ता लगभग 36 हजार कर्मचारी कार्यरत है।
दैनिक वेतन भोगी का नियमितीकरण 8 फरवरी 2023 सुप्रीम कोर्ट निर्णय अनुसार संभव है। दैनिक श्रमिक ( बिना नियुक्ति पत्र ) का स्थाईकरण “माता कौशल्या योजना” के नाम से मध्य प्रदेश 2016 भांति संभव है। अनियमित कमिटी के शीघ्र गठन का अनुरोध मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखने का निवेदन मोर्चा ने किया। मंत्री महोदय ने ध्यान पूर्वक सभी विषयो, बातों को सुन कर यथा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस भेट के सूत्र धार भाजपा के कर्मचारी हितैषी कद्दावर नेता थे।
प्रदेश के अजय त्रिपाठी, हीरा लाल ध्रुव, दिव्या सिंह ठाकुर, कुलदीप नामदेव, सजंय चंद्रा, आकाश सिन्हा, पंकज पांडे, विक्की दास, नीरज गायकवाड़, अमर जी, राघवेंद्र द्विवेदी, अंकित दीवान, रंजन गुप्ता, राजकुमारी देवांगन, विकास दास के निर्देश पर प्रवक्ता सत्यम शुक्ला एवं प्रदेश महासचिव आकाश दीप राठौर ने आभार व्यक्त किया ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here