फिल्मों में अपने किरदारों को दमदार बनाने के लिए स्टार्स काफी मेहनत करते हैं। कोई अपने किरदार के लिए वजन बढ़ा रहा है तो वहीं कोई वजन घटा रहा है। इसी बीच कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अपने पहले से मेंटेन वजन पर जमकर मेहनत कर रहे हैं और जबरदस्त बॉडी बना रहे है। बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी भी इन दिनों कुछ ऐसी ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। दरअसल इमरान टाइगर 3 में सलमान खान के अपोजिट खलनायक के रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसे में सलमान से पंगा लेने के लिए वो उनके ही जैसी जबरदस्त बॉडी बना रहे हैं। रविवार को इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्हें अपने बाजू फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बस एक और आर्म्स डे'। अब उनके इस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। इमरान की तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तरफ तो उन्हें अपनी फीमेल फैन फालोइंग से जबरदस्त प्यार मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मेल फैंस भी उनकी बॉडी देखकर हैरान हो जा रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट कर उनकी बॉडी को अमेजिंग बताया। वहीं एक फैन ने लिखा, 'किलर लुक्स'। एक फैन ने मजाक करते हुए लिखा, 'लगता है सलमान भाई पिटेंगे टाइगर 3 में इस बार'।
RECENT NEWS
बीएसएफ जवानों की कलाई पर बंधी राखी, बहनों ने जताया राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान
भिलाई, 27 अगस्त हिन्द मित्र । bsf jawanon ki kalai par bandhi rakhi : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रिसाली स्थित सामरिक मुख्यालय (विशेष-संक्रिया),...
‘ग्लैमरस किंग एंड क्वीन अवार्ड 2026’ में प्रतिभाओं का सम्मान; रायपुर में सजा ग्लैमर...
रायपुर । glamers king and queen award : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ग्लैमर कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ग्लैमरस किंग एड...
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
शामली, 26 अगस्त । Singer Ankit Baliyan ki Goli Markar Hatya: उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां...
पंडरीपानी में रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 26 अगस्त: Pandripani me Rakshabandhan: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम...
स्कूल केईन्ता अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा
रायपुर, 26 अगस्त: School Keinta Abhiyan: छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’ ( School Keinta ) अभियान...
















