जिले के 42 शिक्षकों को ज्ञानदीप एवं शिक्षा दूत पुरस्कार

सूरजपुर,

आज सूरजपुर जिले के 42 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह के अवसर पर शिक्षक सम्मान 2020 एवं वर्ष 2021 का जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार एवं विकासखंड स्तरीय शिक्षा दूत पुरस्कार से मुख्य अतिथि संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, पार्षद गण, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव सहित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकार समारोह के दौरान राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत गोवर्धन सिंह एवं प्रियंका सिंह को भी सम्मानित किया गया। गोवर्धन सिंह ने पुरस्कार प्राप्त 21000 की राशि को ग्राम पंचायत को पर्यावरण के कार्य के लिए एवं प्रियंका सिंह ने शाला विकास समिति के लिए प्राप्त राशि को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को सुपुर्द किया। मुख्य अतिथि पारसनाथ राजवाड़े ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सम्मान करना अच्छी पहल है, शिक्षक एक मार्गदर्शक है जो समाज को दिशा दिखाते हैं। संसदीय सचिव राजवाड़े ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि आपके पढ़ाई गए बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक तथा अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। आप सभी ने कोरोना काल के चुनौतीपूर्ण समय में भी बच्चों को पढ़ाई कराने नहीं छोड़ा। आप सभी समाज एवं देश को अच्छा दिशा दिखा सकते हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने शिक्षकों के सम्मान के लिए बधाई दी और निरंतर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा प्रदाय करने कहा। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि सम्मान से आप सब की जिम्मेदारी बढ़ गई है, निरंतर अच्छा कार्य करें श्रेष्ठ किया है अब सर्वश्रेष्ठ करने की जिम्मेदारी है। समाज को दिशा दिखाना शिक्षकों की जिम्मेदारी है, आप सभी लोगों के लिए अच्छा सोचें। दूसरों को प्रेरणा देना है, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को बधाई दी की कोरोनाकाल शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए अच्छा योजना बनाकर पढ़ाई कराना होगा। जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने कहा की शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। शिक्षकों का दायित्व है की कमजोर छात्रों को भी आगे बढ़ाना है, पूरे लगन से पढ़ाई कराएं, अच्छा करके क्षेत्र का नाम रोशन करें। जिले को अग्रणी करना है जोकि आप लोगों ने ही संभव है। विकास खण्ड स्तरीय शिक्षा दूत पुरस्कार 2020-2021- ललिता एक्का, ललिता राजवाड़े, दिनेश कुमार साहू, राजेन्द्र जायसवाल, रविशंकर साहू, श्रीकांत पाण्डेय, अमरदीप साहू, मनिजर राम, रेशमा गोरेति खलखो, देवराम यादव, जयंत कुमार पाठक, राम सिंह, अरुण प्रताप सिंह, फूलमती सारथी, कौशिल्या मलिक, गणेश कुमार सिंह, रामनिहोर यादव, नीता गिरी। शिवनारायण सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, अमृता पैकरा, योगेश कुमार साहू, मनोज कुमार प्रजापति, प्रियंका सिंह, नीरा सिंह, अजरुद्दीन अंसारी, संतोष कुमार, रंजय सिंह, विनोद कौशिक, विजय कुमार जायसवाल, लालबरन पण्डो, जयमनी पन्ना, रामकुनी राजवाड़े, जगरनाथ सिंह, इन्द्रदेव यादव, लव कुमार सिंह। खंड स्तरीय पुरुस्कार में 5000 रुपए, प्रशस्ति पत्र तथा शाल श्रीफल भेंट किया गया। जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार 2020-2021- अमरेन्द्र पाण्डेय, नंद कुमार सिंह, राम किशुन साहू, अशोक कुमार मिश्रा, बिहारी लाल साहू, रवि शंकर सोनी। इन पुरूस्कृत शिक्षकों को 7000 रूपये, प्रशस्ति पत्र तथा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन अशोक उपाध्याय एवं निशा सिंह ने किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here