गूगल ने आज रात के 12 बजे के बाद अपने डूडल के जरिये जलवायू परिवर्तन को दिखाते हुए, ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया

नई दिल्ली. 

गूगल ने आज रात के 12 बजे के बाद अपने डूडल के जरिये जलवायू परिवर्तन को दिखाते हुए लोगों को जागरूक कर रहा है. जलवायु परिवर्तन का अर्थ मौसम में बदलाव से है. यह बदलाव कई तरह से हो सकता है. प्राकृतिक माध्यम से भी हो सकता है, जैसे सौर चक्र में बदलाव के माध्यम से, लेकिन वर्तमान में मुख्य तौर पर हम इंसान ही जलवायु परिवर्तन की वजह बने हैं. समूचे विश्व में 22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है. इसका सीधा उद्देश्य यही है कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों और पृथ्वी के महत्व को समझें.

गूगल ने अपने डूडल के जरिये जलवायु परिवर्तन ने हमारे ग्रह को कैसे प्रभावित किया है. यह दिखाने के लिए चार जगहों की एनिमेशन बनाई है. गूगल अर्थ टाइम-लैप्स इमेजरी का इस्तेमाल करते हुए डूडल हमारे ग्रह के चारों ओर चार अलग-अलग स्थानों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दर्शा रहा है. गूगल ने अपने एक पोस्ट में लिखा है- ‘जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए अधिक स्थायी रूप से जीने के लिए अभी और एक साथ कार्य करना आवश्यक है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here