गणेश जीवन दु:ख भरा मिटाओ क्लेश – अजय जैन ‘विकल्प’

साहित्य/ विधा-हाईकु

आओ गणेश

जीवन दु:ख भरा

मिटाओ क्लेश।

गण-नायक

घर में लाएं बप्पा

सुखदायक।

सबसे आगे

बुद्धि में सर्वश्रेष्ठ

है विघ्नहर्ता

घर सजाएं

लें ढेर-सा आशीष

करें स्थापना ।

है गजानंद

विद्या में बड़े ज्येष्ठ

मिले आनंद।

प्रिय मोदक

बच्चों के प्रिय साथी

हैं सहायक।

प्रथम पूज्य

लम्बोदर हमारे

हैं शुभकारी।

सबको भाते

रिद्धि-सिद्धी के दाता

प्यारे गणेशा।

कृपा मिले जो

विघ्नहर्ता से थोड़ी

संवरे हम।

गजकर्णक

भालचन्द्र हो संग

हरते कष्ट।

हे विनायक

आ जाओ धरा पर

बन पालक।

हैं सुखदाता

प्रथम वन्दनीय

बुद्धि प्रदाता।

सुखद करें

धन-धान्य प्रगति

हमेशा भरें।

मिले प्रगति

गणेश रहें साथ

होगी समृद्धि।

सबको तारें

जरूरी है पूजन

काज सँवारें॥

– अजय जैन ‘विकल्प’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here