कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज ”झोल बन गए हम”, यमुना के प्रदूषण की तस्वीरें शेयर की

photo Dr Kumar Vishvas ke Twitter se

नई दिल्ली

आस्था के महापर्व छठ पर यमुना नदी के जहरीले झाग के बीच डुबकी लगाते श्रद्धालुओं की तस्वीरें साझा करते हुए प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। कुमार विश्वास ने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter अकाउंट पर युमना नदी में जहरीले झाग और प्रदूषण की फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘झील बनाईं जाएँगीं बन गईं झील और झोल बन गए हम’

कुमार विश्वास ने जो वीडियो शेयर किया है वह 6 साल पुराना है। इस वीडियो में सुना जा सकता है जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यमुना हमारे लिए पवित्र नदी है, यमुना के दोनों तटों पर छोटी-छोटी झील बनाई जाएंगी। यमुना को 5 साल बाद इतना खूबसूरत बना देंगे कि आप लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने यमुना के तटों पर जाएंगे।

कुमार विश्वास ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘भगीरथ जी स्वर्ग से गंगा, बादलों के जिस मार्ग से उतार कर लाए थे “लघुकाय-लंपट” जी,यमुना जी को उसी रास्ते दिल्ली ले आएँ हैं, और वो भी “मुफ़्त” (और हाँ,इस बार वायु-प्रदूषण की ज़िम्मेदारी हरियाणा के किसानों पर रहेगी, पंजाब वालों पर नहीं,क्यूँकि वहाँ कुछ महीनों में चुनाव हैं।’ कुमार विश्वास ने 2 दिन पहले भी यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ट्वीट किया था और दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए लिखा था कि यमुना में भी बादल उतार दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here