live
विश्व कप के सर्वाधिक गोल स्कोरर को प्रतिष्ठित गोल्डन बूट का खिताब मिलता है। 2022 विश्व कप के फाइनल में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल दाग गोल्डन बूट अपने नाम किया है। इससे पहले अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने भी फाइनल में दो गोल किए और वह सात गोल कर गोल्डन बूट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन वह एम्बाप्पे से पार नहीं पा सके। पिछले 44 साल और 11 विश्व कप में सिर्फ दूसरी बार ऐसा मौका आया है, जब गोल्डन बूट जीतने वाले फुटबॉलर ने एक विश्व कप में छह से ज्यादा गोल किए हैं।
यह उपलब्धि 20 साल पहले 2002 के विश्व कप में ब्राजील के दिग्गज रोनाल्डो ने आठ गोल कर हासिल की थी। इस अपवाद को छोड़ दें तो इन 44 सालों में किसी भी फुटबॉलर ने छह से ज्यादा गोलकर गोल्डन बूट नहीं जीता था। इस बार म्बापे, मेसी और गिरोड के सामने छह गोल के रिकॉर्ड को सुधारने का मौका था और एम्बाप्पे ने यह सुनहरा मौका नहीं छोड़ा।
पिछले 12 विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले फुटबॉलर
फुटबॉलर | देश | गोल | विश्व कप |
किलियन एम्बाप्पे | फ्रांस | 8 | 2022 |
हैरी केन | इंग्लैंड | 6 | 2018 |
जेम्स रॉड्रिगेज | कोलंबिया | 6 | 2014 |
थॉमस मूलर | जर्मनी | 5 | 2010 |
मिरोस्लाव क्लोज | जर्मनी | 5 | 2006 |
रोनाल्डो नजारियो | ब्राजील | 8 | 2002 |
डेवर सूकर | क्रोएशिया | 6 | 1998 |
ओलेग सालेंको | रूस | 6 | 1994 |
सल्वातोर शिलाची | इटली | 6 | 1990 |
गैरी लिनेकर | इंग्लैंड | 6 | 1986 |
पाउलो रोसी | इटली | 6 | 1982 |
मारियो केंपस | अर्जेंटीना | 6 | 1978 |