ऐसा लग रहा है कि इन दिनों बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, क्योंकि धर्मा प्रोडक्शन से विवाद के बाद ‘दोस्ताना 2’ से बाहर हो चुके कार्तिक आर्यन, अब शाहरुख खान के बैनर रेड चिलीज की आगामी फिल्म से भी बाहर हो चुके हैं। कार्तिक आर्यन ने आपसी सहमती से शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को छोड़ दिया है और फिल्म ‘फ्रेडी’ का साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली थीं। जानकारी के अनुसार, कार्तिक को इस फिल्म में कुछ क्रिएटिव इशू थे और वे इसकी स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। इसलिए 15 दिनों में कुछ ऐसा क्रिएटिव डिफरेंस सामने आया कि कार्तिक ने डायरेक्टर अजय बहल से फिल्म से किनारा कर लिया। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने स्क्रिप्ट पर असंतुष्टता व्यक्त की थी। बता दें कि फिल्म लव स्टोरी पर बेस्ड है। खबर ये भी है कि कार्तिक को भय था कि कैटरीना रोमांटिक फिल्म के हिसाब से उनके सामने ज्यादा उम्र की लगेंगी। इस तनाव के बाद कार्तिक ने फिल्म को काफी साफगोई के साथ अस्वीकार कर दिया, उनके इस फैसले को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने भी स्वीकार कर लिया। प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर इस वेंचर की घोषणा नहीं की थी, लेकिन यह इस साल के अंत में फ्लोर पर जाने वाला था। बताया जा रहा है कि कार्तिक ने इस फिल्म ‘फ्रेडी’ के लिए 2 करोड़ रुपए की साइनिंग अमाउंट लिया था जो अब रेड चिलीज को लौटा दिय गया है। बता दें कि इन दिनों कार्तिक के पास कियारा आडवाणी के साथ अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 2’ है। इसके साथ ही वह रोहित धवन की फिल्म के लिए भी साइन अप कर चुके हैं। वह रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित फिल्म ‘धमाका’ में भी नजर आने वाले हैं। जल्द ही यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
RECENT NEWS
मिशन स्वास्थ्यम के तहत वाधवा हॉस्पिटल एलएलपी द्वारा एक बार फिर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर...
रायपुर। 15 जुलाई 2026: Free Health camp organized by Wadhwa Hospital: जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाधवा हॉस्पिटल एलएलपी...
एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
रायपुर, 15 जुलाई 2026: MoU Singed by HNLU at Bankok: छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर...
सुकमा के छात्र नीट और आईआईटी में बना रहे पहचान, शिक्षा के क्षेत्र में...
रायपुर, 15 जुलाई 2026: District level School Enrollment Fest: नए शिक्षा सत्र की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। सुकमा जिले में शबरी...
CG विधानसभा में गूंजा वेदांता प्लांट हादसा, अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर उठे सवाल;...
रायपुर, 15 जुलाई ; हिन्द मित्र । cg vidhansabha : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सक्ती जिले के सिंधी तराई स्थित वेदांता प्लांट...
अदाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यूएशन में 74 प्रतिशत की छलांग, भारत की टॉप-4 रियल एस्टेट...
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। adani properties : अदाणी समूह की रियल एस्टेट कंपनी अदाणी प्रॉपर्टीज ने अपनी वैल्यूएशन में 74 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी...














