कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक सम्पन…9 अगस्त से पदयात्रा आजादी की गौरव…. जैसे विषयों पर चर्चा

रायपुर
Congress state executive review meeting : राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी जो कि अब खत्म हो चुकी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिवद्वय चन्दन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए थे।
जानकारी के अनुसार बैठक में भारत जोड़ो यात्रा, 9 अगस्त को शुरू होने वाली विधानसभावार 75 किलोमीटर की पदयात्रा आजादी की गौरव यात्रा के नाम से निकलेगी जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के 1 महीने के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यों पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा, प्रदेश सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाने का प्लान बना है। कांग्रेस आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लेकर जाएगी। बैठक में संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां की गई है। जल्द ही सभी संगठन चुनाव पूरे होंगे। निगम मंडल में बची नियुक्तियों को लेकर कहा, उस पर भी चर्चा चल रही, जल्द ही बचे हुए पदों पर नियुक्ति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here